July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सुल्तान ने छोड़ा पद, अब नौ शासकों पर निर्भर मलेशिया का भाग्य

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

लेशिया के सुल्तान मुहम्मद वी ने अपना पद छोड़ दिया है। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर मलेशिया से राजतंत्र का शासन खत्म होने की बात फैल रही थी लेकिन देश के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। साथ ही किसी प्रकार की कोई पुष्टि भी नहीं हो पा रही थी। 

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महातिर ने संवाददाओं से कहा कि था कि आपकी ही तरह मैंने भी केवल अफवाहें सुनी हैं। मुझे कोई आधिकारिक लेटर नहीं मिला है और ना ही उनके पद छोडऩे की कोई खबर मिली है, इसलिए मैं इस पर कोई बात नहीं करूंगा। 

मिली खबर में बताया गया है कि अगले राजा का चयन सभी नौ शाही घरों से बने शासकों की परिषद के वोट से होगा। सुल्तान मोहम्मद बीते दो महीने से छुट्टी पर थे। ऐसे में इस सवाल पर कि क्या छुट्टी से लौटने पर वो बतौर देश के राजा अपना कर्तव्य निभाएंगे, प्रधानमंत्री महातिर ने कहा था कि जहां तक मुझे पता है, हां। 

मलेशिया में नौ शाही घराने हैं, जो आम तौर पर सिंहासन पर बैठने के लिए बारी-बारी से जाते हैं। अगले राजा का चयन सभी नौ शाही घरों से बने शासकों की परिषद में एक वोट से तय किया जा सकता है। राजा के अपने पद से त्याग महल ने अपने बयान में कहा कि राजा शासकों की परिषद द्वारा उन्हें दिए गए अवसर के लिए आभारी थे और उन्होंने त्याग के पहले प्रधानमंत्री और सरकार को धन्यवाद दिया है। 

मलेशियाई शासकों ने राजशाही के संबंध में चर्चा के लिए बुधवार को एक बैठक भी बुलाई थी। फिलहाल सुल्तान के अचानक राजशाही छोडऩे के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। सुल्तान ने हाल ही बीते नवंबर को 2015 में मिस मॉस्को बनी 25 वर्षीय ओकसाना से शादी की थी।  

Related Posts