July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अब ना दाढ़ी ना नमाज, इस्लाम को बदलेगा चीन का नया कानून

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

चीन में बेस मुस्लिम अब ना दाढ़ी बढ़ा पाएंगे ना ही नमाज पढ़ पाएंगे। मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनने की इजाजत भी नहीं। चीन सरकार के नए कानून के तहत इन सब पर जल्द प्रतिबन्ध लग जायेगा। चीन ने एक ऐसा कानून पारित किया है जिससे इस्लाम में बदलाव की कोशिश की जाएगी और उसे समाजवादी रंग दिया जाएगा। इसे भविष्य के इस्लामी आतंकवाद के खतरों से निपटने का चीनी हथकंडा बताया जा रहा है। नए कानून के मुताबिक अगले पांच वर्षों के भीतर इस्लाम को चीन के समाजवाद के हिसाब से बदलने का प्रयास किया जाएगा। 

चीनी मीडिया में छपी खबर के मुताबिक आठ इस्लामिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के बाद सरकारी अधिकारियों ने इस्लाम को समाजवाद के अनुकूल करने और धर्म के क्रिया-कलापों को चीन के हिसाब से करने के कदम को लागू करने के लिए सहमति व्यक्त की।  

चीन के कुछ हिस्सों में इस्लाम धर्म का पालन करने की मनाही है। इन इलाकों में मुस्लिम शख्स को नमाज अदा करने, रोजा रखने, दाढ़ी बढ़ाने या महिला को हिजाब पहने पाए जाने पर गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर बेहद ताकतवर हो चुके राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल में सीक्यांग जैसे इलाकों में उइगर मुसलमानों पर काफी सख्ती बरती गई है। बीजिंग उइगर मुसलमानों के अलगावादी और चरमपंथी गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह जताता रहा है। 

गौरतलब है कि चीन मे करीब दो करोड़ मुसलमान हैं। चीन में इस्लाम सहित कुल पांच धर्मों को मान्यता दी गई जिनमें ताओ, कैथोलिक और बौद्ध धर्म भी शामिल हैं। चीन की इस बात के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचना का शिकार होना पड़ा है कि उसने 10 लाख से ज्यादा उइगर मुसलमानों को सीक्यांग के इनडॉक्ट्र‍िनेशन शिविरों में रखा है, जहां उनमें कथित देशभक्ति के बारे में ब्रेनवाश किया जाता है।  

Related Posts