February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

पहली फिल्म में ही प्रिया ने किया ‘श्रीदेवी बंगलो’ पर कब्ज़ा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। जी नहीं। अपनी आंखों की अदाओं के कारण नहीं प्रिया इन दिनों श्रीदेवी बंगलो फिल्म में सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी की कहानी को परदे पर जी रही हैं। जिस वजह से उनकी काफी चर्चा हो रही है। पूरे देश को अपने अखियों से दीवाना बनाने वाली प्रिया अपने अभिनय से लोगों को कितना घायल कर पाती है अब एही देखना है। 

फिल्म का टीजर मुंबई में लॉन्च किया गया. फिल्म का टीजर देखकर पता चलता है कि सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत बॉथटब में हो जाती है।  फिल्म में प्रिया के अलावा अभिनेता प्रियांशु चटर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पिछले दिनों वह फिल्म का कुछ हिस्सा लंदन में शूट कर भारत लौटी हैं। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत माम्बुली हैं। 

Related Posts