July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

व्यस्त रहने के लिए करोड़पति करता था चोरी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

खुद को व्यस्त रखने के लिए लोग कई सकारात्मक कार्यों में मशगूल रहते हैं, लेकिन यह मामला बिरला ही है जिसमें एक करोड़पति व्यक्ति व्यस्त रहने के लिए चोरियां करता है। दरअसल बीजिंग के व्यक्ति को विरासत में करोड़ों की संपत्ति मिली थी। लिहाजा उसे कभी नौकरी करने की जरूरत नहीं पड़ी पर खाली बैठे-बैठे उसके दिमाग में अजीब-ओ-गरीब विचार आने लगे।

आखिरकार परेशान होकर उसने खुद को व्यस्त रखने का मन बनाया। अकूत संपदा के चलते नौकरी तो वह करना नहीं चाहता था, लिहाजा उसने कारें चुरानी शुरू की। उसके पास पहले से ही छह कारें मौजूद थीं इसके बावजूद उसने चार कारें चुराई। नौसिखिया चोर होने के चलते उसकी पोल जल्द खुल गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को दिए बयान में उसने कहा कि कार चुराने से उसे ऐसा महसूस होता था जैसे उसने जीवन में अपने दम पर कुछ हासिल किया हो।

Related Posts