July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

टारगेट पूरा ना होने पर कर्मचारियों को जानवर बनने की सजा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

मूत्र पिलाने की सजा के बाद फिर एक कंपनी ख़बरों में। टारगेट पूरा न होने पर कर्मचारियों को एक कंपनी ने ऐसी सजा सुना डाली जिसके बाद दुनियाभर में इस काम की निंदा होने लगी। मामला चीन का है। अमानवीय बर्ताव करते हुए कंपनी ने कर्मचारियों से जानवरों की तरह जमीन पर रेंग-रेंग कर चलने के लिए कहा। 

कर्मचारियों को साल के अंत तक पूरा करने के लिए एक टारगेट दिया गया था। लेकिन वो इस टारगेट को पूरा नहीं कर पाए जिसके बाद उन्हें भारी ट्रैफिक वाली एक सड़क पर रेंग-रेंगकर चलने के लिए मजबूर किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। कंपनी के इस बर्ताव के लिए सोशल मीडिया पर उसकी जमकर निंदा हो रही है। 

वीडियो को SCMP ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स झंडा लेकर चल रहा है और पीछे कर्मचारी रेंग रहे हैं। सभी कर्मचारी सूट-बूट में हैं।’ सड़क पर इस घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और इसे रोका गया। 

ज्ञात हो कुछ दिन पहले  ही एक कंपनी ने टारगेट पूरा ना होने पर अपने कर्मचारियों को मूत्र पिने की सजा दी थी। जिसकी विडिओ भी इसी तरह वायरल हुई थी। 

Related Posts