एक शख्स ने दो साल में पैदा किए 54 बच्चे!

कोलकाता टाइम्स :
सभी ने आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘विकी डोनर’ देखी होगी। इस फिल्म में हीरो अपना स्पर्म डोनेट कर कई विवाहित जोड़ों की सूनी गोद भर देता है। इसके बाद यह सवाल उठने लगे थे कि क्या सच में ऐसा होता है। उस समय का तो मालूम नहीं था, लेकिन अब एक ऐसा शख्स सामने आया है, जिसने इसे सच साबित कर दिया है। ब्रिटेन का एक ४३ वर्षीय व्यक्ति अपना स्पर्म डोनेट कर अब तक दो सालों में ५४ बच्चों के पिता बन चुका है। उसने बीते साल ही अपनी स्पर्म डोनेशन के लिए वेबसाइट शुरू की थी और अब तक ३१ महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर उन्हें मां बनने की खुशी दे चुके हैं। अभी भी १५ महिलाएं उनके स्पर्म के कारण गर्भवती हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने स्मार्टफोन ऐप भी शुरू किया है ताकि लोग उनसे संपर्वâ कर सवेंâ। उसके स्वयं के ८ बच्चे हैं, जो चार अलग-अलग महिलाओं से हैं। वे इस काम के लिए कभी पैसे नहीं लेते हैं। वे २०० मील तक सफर कर भी महिलाओं से मिलने जाते हैं, जिन्हें स्पर्म की जरूरत होती है। इसके लिए उनसे वे केवल अपने आने-जाने का पैसा लेते हैं। उनकी वेबसाइट पर लिखा गया है कि यह सेवा लोqस्बयन, अकेली, बाय सेक्शुअल और हेट्रो-सेक्शुअल महिलाओं के लिए है जो खुद से बच्चा पैदा करने में सक्षम नहीं हैं। इस अनूठे काम का वह पेâसबुक के जरिये भी प्रचार करते हैं। उनका दावा है कि उनकी इस लोकप्रिय सेवा के कारण २४ घंटों में तीन महिलाएं गर्भवती हो चुकीं हैं। वे अपनी वेबसाइट पर लिखते हैं कि महिलाएं जैसे चाहें, वैसे ही गर्भधारण कर सकती हैं। वे चाहें तो स्पर्म लेकर गर्भाधान करवा सकती हैं या उनके साथ यौन संबंध बना कर भी।