September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

प्यार के लिए अक्टूबर, बचत के लिये फ़रवरी, चौंका देगा ऐसा है शरीर का कैलेंडर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

प्यार पाने के लिए अक्टूबर का महीना सबसे अच्छा होता है और वजन कम करने के लिए नवंबर। वहीं, जनवरी सबसे बेहतर होता है नई आदतों की शुरुआत के लिए तो फरवरी में आप अच्छी-खासी बचत भी कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के वैज्ञानिकों की एक स्टडी में यह निष्कर्ष निकला है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए 2019 का कैलेंडर भी बनाया है। इसमें हर काम के लिए एक खास महीना बताया गया है। वैज्ञानिकों ने इसका कारण मौसम या हम जो करते हैं या खाते हैं उसमें हो रहे बदलाव को बताया। वैज्ञानिकों की टीम के प्रमुख डॉ. एंड्रयू लिम ने बताया कि ऐसा हमारे शरीर में विशिष्ट हार्मोन और दिमाग में रसायन परिवर्तन के कारण होता है। विटामिन डी का स्तर भी इसका अहम कारण है। 

  • जनवरी : सर्दियों में दिमाग अधिक रचनात्मक होता है। कोई नया और छोटा संकल्प लेकर उस पर टिके रहें।  
  • फरवरी : पैसा बचाने के लिए अच्छा समय हो सकता है। बैंक, फोन टैरिफ स्वीच कर सकते हैं। फायदा होगा। 
  • मार्च : बसंत के इस मौसम में उदासी, डिप्रेशन दूर भगाएं। ग्रीन टी पीएं। विटामिन-डी और एंटीऑक्सीडेंट बढ़ेगा। 
  • अप्रैल : सूर्य की तेज रोशनी से लोग ज्यादा चिंता में रहते हैं। तनाव वाले इस महीने में आप कढ़ी का सेवन ज्यादा करें। 
  • मई : सूर्य की तेज रोशनी से आप ज्यादा खुश होते हैं। शाम को 15 मिनट खुद को दें। पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।
  • जून : शरीर में सेरोटोनिन बढ़ने से एकाग्रता बढ़ जाती है। एक कप लेकर ध्यान केंद्रित करें। उर्जावान महसूस करेंगे।  
  • जुलाई : हार्मोन कोर्टिसोल कम होगा। टूर प्लान करें। दोस्तों के साथ समय बिताएं। सोशल नेटवर्क को भी बढ़ाएं।
  • अगस्त : आपका प्रदर्शन इस महीने सबसे अच्छा होता है। इस महीने आपको कुछ नया सीखना शुरू करना चाहिए। 
  • सितंबर : हल्की ठंड से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचे हुए काम की लिस्ट बना लें और पूरा करने में जुट जाएं।  
  • अक्टूबर : ठंड बढ़ने से प्यार पाने की इच्छा होगी। डेटिंग पर जाएं। प्यार पाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाएं।  
  • नवंबर : बारिश के बाद आप वजन कम कर सकते हैं। लंबी दौड़ लगानी चाहिए। वह भी सीधी सड़क पर नहीं। 
  • दिसंबर: तनाव वाले हार्मोन कोर्टिसोल को काबू में रखें। करीबियों को बांहों में भरें। इससे कोर्टिसोल कम होगा।

Related Posts