July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

44 साल गर्भ में ही छुपा रहा यह ‘स्टोन बेबी’

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ब्राजील में एक 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गर्भ में 44 साल का स्टोन बेबी मिला है। सामान्यत: महिलाओं का गर्भकाल 9 महीने का होता है लेकिन कई बार यह थोड़ा कम ज्यादा भी हो सकता है।

जब डॉक्टरों ने महिला का एक्स-रे किया तो तो पता चला कि महिला के गर्भ में 44 वर्ष पुराना अविकसित मृत भ्रूण है। दरअसल उस समय जब यह महिला गर्भवती हुई तो अपनी गर्भावस्था के बारे में नही जान पायी। उस दौरान ली गई दवाओं के कारण ये बच्चा गर्भ में ही मर गया था। जब इस महिला के पेट में तेज दर्द हुआ करता था तो वह पेन किलर खा लिया करती थी। लेकिन जब इसका इलाज करने महिला टोकांटिस स्टेट के नैतिविदाद अस्पताल गई थी। तब महिला का एक्स-रे किया गया तो उन्हें इस महिला के पेट में 20 से 28 हफ्ते का स्टोन बेबी मिला।

महिला ने डॉक्टरों को बताया कि वो करीब 44 साल पहले गर्भवती हुई थी। महिला ने बताया कि उसने ऐसी ही शिकायत पहले भी की थी लेकिन गांव में कोई अच्छा अस्पताल न होने की वजह से बीमारी का पता नहीं चल सका। वहां उसे दवा दे दी जाती थी जिसके बाद उसे कुछ राहत हो जाती थी। सूत्रों के अनुसार, जब महिला का एक्स-रे किया गया तो उन्हें स्टोन बेबी का पता चला। बच्चे का मुंह साफ समझ आ रहा था। 

Related Posts