July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

1 रात में दूर करना है तिल, मस्सा अपनाये ये तरीका

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

चेहरे पर तिल, मस्से, दाग धब्बे या टैनिंग किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं होती हैं। चाहे पुरुष हो या महिला हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ और हमेशा तचमकदार रहे। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो नेचुरल होती हैं या फिर वक्त के साथ चेहरे पर कुछ ऐसी चीजें आ जाती हैं जिनसे बचना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसी ही एक समस्या है चेहरे के तिल और मस्से। कई बार यह चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के बजाय चेहरे पर धब्बे की तरह दिखते हैं। अपने शरीर से इस दाग को हटाने के लिए लोग तरह-तरह से डॉक्टर से परामर्श लेते हैं। कई लोग मस्से हटाने के लिए आॅपरेशन और लेजर ट्रीटमेंट तक करा लेते हैं। आज हम आपको मस्से हटाने के ऐसे अचूक उपाय बता रहे हैं जिससे आपकी समस्या चुटकी बजाते ही सही हो जाएगी। अगर आप दवाओं और क्रीम का इस्तेमाल कर के थक गए हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है तो आज हम आपको जो घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं उन्हें ट्राई करें। आपको कुछ ही दिनों में आश्यर्चजनक लाभ हो जाएंगे।

बेकिंग सोडा और अरंडी का तेल

बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल का मिश्रण को रात में मस्सों लगाकर सो जाइए, ऎसा करने से मस्‍से धीरे-धीरे मस्‍से समाप्‍त हो जाते हैं। इतना ही नहीं, रूई में नींबू का रस निचोड़ें और इसे मस्से पर लगा दें। कुछ देर बाद इसे पानी से साफ करें। लगातार दो-तीन सप्ताह तक ऎसा करने पर आप महसूस करेंगे कि मस्सा गल चुका है।

मस्से दूर करता है केला

केला पौष्टिक तत्वों से भरपूर फल है। केला स्वास्थ्य लाभ देने के साथ ही मस्सों का भी सफाया करता है। केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जो मस्सों के लिए काल साबित हुए हैं। केले के छिलके से मस्सों को हटाने के लिए अपने मस्से को केले के छिलके के साथ अच्छी तरह बांध लें। ध्यान रहें इसे इस तरह बांधें कि यह लंबे समय तक टिक सके। करीब 24 घंटे तक मस्से को बंधा रहने दें। कुछ ही दिनों तक ऐसा करने से मस्सा हमेशा के लिए झड़ जाएगा।

सेब का सिरका है बहुत फायदेमंद

सेब का सिरका भी मस्सों को छूमंतर करने का एक अचूक उपाय है। बस फर्क यह है कि इससे मस्सा झड़ता नहीं है बल्कि मस्सा धीरे-धीरे जलने लगता है। दरअसल, सेब के सिरके में मस्से के जीवाणुओं को मारने की शक्ति होती है। साथ ही सेब का सिरका मस्सों को फैलने से भी बचाता है। रोजाना कॉटन या किसी सूती कपड़े में सिरके को रखें और इसे मस्से पर लगाएं। हफ्तेभर तक ऐसा करने से ही मस्से की समस्या से छुटकारा मिलता है।

शहद भी है असरकारी

चाहे बाहरी हो या आंतरिक शहद खूबसूरती बरकरार रखने का सबसे अच्छा तरीका है। त्वचा पर चमक और निखार लाने के साथ ही शहद की मदद से मस्सों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।। मस्से पर शहद लगातर इसे डॉक्टर टेप से कवर कर दें। इसे करीब 10 से 12 घंटे तक ऐसे ही ढ़के रहने दें। लगभग 15 दिन तक ऐसा करने से काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है।

आलू और प्याज का रस

आलू का प्रयोग करने से भी मस्‍से समाप्‍त होते हैं। आलू को छीलकर काट लीजिए, उसके कटे हुए हिस्‍से को मस्‍सों पर रगडिए, ऎसा करने से कुछ दिनों में मस्‍से समाप्‍त हो जाते हैं। मस्‍से को समाप्‍त करने के लिए प्‍याज भी फायदेमंद है। एक प्याज को लेकर उसके रस को दिन में एक बार नियमित रूप से लगाने से मस्‍से समाप्‍त होते हैं।

Related Posts