July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पतियों से पिटना विरासत का हिस्सा

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
दुनिया में कई ऐसी जगह है जहां के लोग अपनी परंपराओं के लिए जाने जाते है। ऐसी ही एक जनजाति के बारे में हम बता रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इथियोपिया के हमार जनजाति की महिलाएं अपने पति से खुद को पीटने को कहती है और ये महिलाऐं इसे विरासत का हिस्सा मानती है। अगर हम दुनियाभर के कल्चर और संस्कृति को सहेजने की असंभव कोशिश करें, तो हम मानवजाति की इस संरचना को देखकर चकित रह जाएंगे। एक ओर जहां आबादी का बड़ा हिस्सा आज अपने हक पर लड़ाई लड़ रहा है, तो वहीं कुछ एक वक्त के खाने को जुटाने के लिए भी जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो ़जमींदारी को लेकर लड़ रहे हैं और कुछ तो ऐसे हैं जिनके लिए ये सब कुछ मायने नहीं रखता और वो इस सबसे परे हैं।

एरिक लफोर्ग जिन्होंने हमार जनजाति की सुंदर और रंगीन लेकिन कठोर संस्कृति पर गहन अध्ययन किया, उनका मानना है कि दुनियाभर में जो हो रहा है उसमें इनकी खास रुचि है। ये आज भी ऐसी संस्कृति को दिल से मानते हैं जहां महिलाओं को बेरहमी से पीटा जाता है हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ये महिलाएं भी इसे एक परंपरा मानती है उनका कहना है कि यह उनकी विरासत का हिस्सा हैं। लफोर्ग ने ते़जी से गायब हो रही इस जनजाति के ऊपर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए पूरे इथियोपिया की सैर की और इस दौरान कई दिलचस्प फोटो भी खींचे। खबरों वेंâ मुताबिक, इन आदिवासियों के लिए मवेशियों से ़ज्यादा कुछ भी कीमती नहीं है। यही वजह है कि इस जनजाति में वैâटल जंिंपग सेरेमनी नाम की एक रस्म भी होती है जिसमें युवा पुरुष १५ गायों के ऊपर से छलांग लगाते हैं और अगर वो इस काम में पेâल हो जाते हैं तो उनकी शादी नहीं हो सकती और फिर उन्हें महिलाएं पीटती हैं।

Related Posts