July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

हथेली का यह एक आकार बता देगा आपको कभी मान-सम्मान मिलेगा या नहीं

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
थेली में रिंग फिंगर यानी अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत होता है। जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत दूसरे पर्वतों की अपेक्षा अधिक उभरा हुआ और साफ-स्वच्छ दिखाई देता है, वे लोग ऊंचे पद पर पहुंचते हैं और ऐसे लोगों को समाज में प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है। उज्जैन के हस्तरेखा विशेषज्ञ और ज्योतिषाचार्य डॉ. विनिता नागर के अनुसार जानिए सूर्य पर्वत से जुड़ी बातें…

1. जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत उभरा होता है, वे दिखने में सुंदर और स्वस्थ होते हैं।

2. सूर्य पर्वत ज्यादा उभरा होने पर व्यक्ति आशावादी होता है और हर काम में सकारात्मक पक्ष देखता है।

3. अन्य पर्वतों की अपेक्षा सूर्य पर्वत अधिक उठा हुआ हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है। इन्हें सभी अच्छी चीजों का शौक होता है।

4. यदि सूर्य पर्वत चपटा हो तो व्यक्ति जीवन में काफी मेहनत करनी होती है और इसके बाद भी सफलता मिलने की संभावनाएं बहुत कम होती हैं।

5. सूर्य पर्वत की खराब स्थिति के कारण व्यक्ति को हृदय संबंधी बीमारियों के कारण परेशानियां हो सकती हैं।

6. सूर्य पर्वत अशुभ होने पर व्यक्ति को लू लगती रहती है।

7. सूर्य पर्वत की शुभ स्थिति से व्यक्ति को कला एवं साहित्य के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

8. जिन लोगों के हाथ में सूर्य पर्वत उभरा होता है, वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसे लोग कई प्रकार के काम कर सकते हैं।

9. ये लोग कोई भी काम पूरी कुशलता के साथ करते हैं और कामयाब भी होते हैं।

10. शुभ सूर्य पर्वत के कारण व्यक्ति धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखता है। ये लोग कट्टरवादी नहीं होते हैं। दूसरों की बात को सुनते हैं और समझते भी हैं। उभरे हुए सूर्य पर्वत के कारण व्यक्ति यात्राएं बहुत करता है। 

Related Posts