July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

क्या आपके हथेली में भी है रेखाओं का त्रिकोण? आप हैं इन मामलों में भाग्यशाली 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

थेली की रेखाओं और हथेली की बनावट के साथ ही अलग-अलग चिह्नों से भी भविष्य की बातें मालूम हो सकती हैं। किसी भी व्यक्ति की हथेली देखकर ये मालूम हो सकता है कि जीवन में धन लाभ मिलेगा या नहीं।

1. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा सही गोलाई में हो। मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हुई हो। हथेली में त्रिकोण का चिह्न बना हो, ऐसे तीनों लक्षण हथेली पर एक साथ होते हैं तो ये धन के मामले में शुभ संकेत है। ऐसी हथेली वाले लोगों को समय-समय पर अचानक धन लाभ मिल सकता है।

2. भाग्य रेखा हथेली के अंतिम स्थान से यानी मणिबंध से शुुरू हो रही हो और शनि पर्वत तक पंहुच रही हो। साथ ही, भाग्य रेखा पर किसी प्रकार के अशुभ निशान न हो तो व्यक्ति व्यवसाय में सफलता प्राप्त कर सकता है। व्यवसाय से धन लाभ होने के योग बनते हैं।

3. अगर किसी व्यक्ति की हथेली भारी और फैली हुई हो। उंगलियां कोमल और नरम हों। ऐसी हथेली होने से व्यक्ति के धनवान होने का योग बनते हैं।

4. हथेली में शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के पास से दो या इससे अधिक खड़ी रेखाएं हों तो व्यक्ति को धन और सुख मिलता है।

5. शनि पर्वत अगर उठा हुआ हो। जीवन रेखा सही तरीके से घुमावदार हो तो ये योग शुभ रहता है।

Related Posts