July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

मेकअप हटते ही टूट गई शादी

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
मेकअप किसी की भी सुंदरता में चार चांद लगा देता है लेकिन झावांग में इसी मेकअप ने एक नव विवाहित युगल के जीवन में जहर घोल दिया।

हुआ यूं कि यहां के एक जनाब का एक लड़की पर दिल आ गया। वह लड़की उन्हें इतना भायी कि नौबत शादी तक जा पहुंची। आखिरकार गाजे-बाजे के साथ शादी हो गई।

दुल्हन घर आ गई। थके-मादे दोनों लोग सो गए। रात में अचानक दूल्हे की आंख खुली तो उसने देखा कि कोई और लड़की सोयी है। लिहाजा उसने शोर मचा दिया। लड़की ने लाख दलील दी कि वह वही है जिससे दिन में उसकी शादी हुई थी। लेेकिन वह व्यक्ति मानने को तैयार नही हुआ। दरअसल बिना मेकअप के पहली बार उसने लड़की को अब देखा था। उसने लड़की के ऊपर धोखेबाजी का मुकदमा दर्ज कर दिया और बीस हजार डॉलर हर्जाने की मांग भी की है।

Related Posts