May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

आज इन 9 राशियों के लिए है बहुत खास दिन

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :आज सर्वार्थसिद्धि और अमृत योग बनने से 9 राशियों के लिए अच्छे बदलाव वाला दिन रहेगा। मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों को आज सितारों का साथ मिलेगा। इन राशियों के लोगों को पुरानी मेहनत का फायदा मिल सकता है।

मेष: अपने काम पर ध्यान दें। मेहनत करें। इससे आपको फायदा होगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। नौकरी के नए अवसर या नौकरी प्रगति के कुछ मौके आपको मिल सकते हैं। आपके कामकाज पर बॉस की नजरें रहेगी। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपको रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृष : अपने कामकाज पर बारीकी से ध्यान दें। कोई छोटी-सी चीज आगे जाकर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। कोई बात आपको खुश कर सकती है। आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा है। आज नौकरी-धंधे की चिंता भी खत्म हो सकती है। रोजमर्रा के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। दोस्तों से मतभेद है तो, खत्म हो सकते हैं। गुस्से के कारण आपके बहुत से काम भी बिगड़ सकते हैं। सावधान रहें।

मिथुन : पैसों की स्थिति में सुधार करने का कोई ठोस मौका  आपको मिल सकता है। लोग भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं। आपको कर्जा चाहिए तो आसानी से मिल सकता है। आपके लिए दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने कामकाज में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। आपका सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है। तन-मन में सुस्ती हो सकती है। आज आपको कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।

कर्क : कामकाज और नौकरी-धंधे के मामलों में प्रगति होगी। आज  आप खुश रहेंगे। आपमें बहुत ज्यादा ऊर्जा भी रहेगी। समस्या का समाधान भी निकाल सकते हैं। पुरानी समस्या आज सुलझ सकती है। प्रेमी का मूड ठीक हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। विवाहित लोगों को पार्टनर से सहयोग मिलेगा और सफलता भी मिलेगी। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे। प्रसन्नता और बेफिक्री के माहौल में दिन बीत सकता है। व्यावसायिक सफलता से खुश रहेंगे।

सिंह :  आज आपको कुछ रोचक अवसर मिल सकते हैं। दिमाग में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आज कामकाज से जुड़े नए आइडिया आ सकते हैं। बनाई गई कुछ योजनाएं भी पूरी हो सकती हैं। सुख-सुविधा का फायदा मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आप खुश रहेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट भी हो सकते हैं। जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा।विरोध और विवाद की संभावना भी बन रही है। साथ वाले लोग आपको परेशान कर सकते हैं।

कन्या : मन में सकारात्मकता रखें, तो घर-परिवार से लेकर ऑफिस तक सब अच्छा रहेगा। आपके आसपास के और आपसे जुड़े हुए ज्यादातर लोग संतुष्ट रहेंगे। आज आप अपनी ऊर्जा रचनात्मक कामों में लगा सकते हैं। इससे आप बहुत हद तक सफल भी हो जाएंगे। आपकी बनाई योजनाएं भी पूरी हो सकती है। आज आप अपनी बातों से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे और अपने सोचे हुए काम पूरे करवा सकते हैं। आप जो भी काम करें। उसके नतीजों को ध्यान में रख कर ही करें।

तुला : आसपास और साथ के लोगों से आपको मदद मिलेगी। घर में चहल-पहल रहेगी। कोई सुधार या मरम्मत का काम भी हो सकता है। मकान बदलना चाहते हैं, तो उस पर भी विचार हो सकता है।  नए कामों की योजना बनेंगी। साथ के लोगों से मदद मिल सकती है।

बृश्चिक : चंद्रमा अच्छी स्थिति में रहेगा और आपके काम भी पूरे होंगे। आज आपको मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपको जल्दी ही एक्स्ट्रा आमदनी हो सकती है। आज किसी निवेश या बचत योजना की शुरुआत करने का फैसला करते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छा है। किए गए निवेश से लंबे समय तक आपको फायदा मिलेगा। बातचीत में आप बहुत सफल रहेंगे और कई लोगों से हर तरह के विषयों पर बात भी कर सकते हैं। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आपको आसपास के लोगों से सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार के कुछ मामलों पर काफी समय खर्च हो सकता है।

धनु : आज आप निराशावादी मानसिकता पर काबू करने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी हो जाएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सकती है। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। आधी-अधूरी जानकारी अपडेट हो जाएगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ पूरी बात शेयर करें। दोस्तों से सलाह लें। आपकी कार्यकुशलता बढ़ सकती है। मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

Related Posts