July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पॉप म्यूजिक, 50 पोल डांसर्स के ठुमकों के साथ निकला इस राजनेता का जनाजा

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
लोग अपनों के गुजर जाने पर गम से भर जाते हैं। आंखों में आंसू और दर्द भर जाता है, लेकिन अगर किसी की अंतिम विदाई के मौके पर पॉप म्यूजिक बजे और पोल डांसर्स के ठुमके लगे तो आप क्या कहेंगे। यकीनन आपको अपने आंखों पर भरोसा नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा हुआ है। अपने राजनेता की अंतिम विदाई पर 50 पोल डांसर्स बुलाए गए और पॉप म्यूजिक पर उन्हें डांस करने को कहा गया।

मामला ताइवान का है, जहां हाल ही में थांग नाम के एक राजनेता की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। ताइवान के दक्षिणी इलाके के चाइए शहर में वो काफी लोकप्रिय थे। अपने लोकप्रिय नेता की अंतिम विदाई को यादगार बनाने के लिए लोगों ने अलग करने की कोशिश की। इसके लिए खास इंतजाम किए गए। जब उनकी अंतिम यात्रा निकल रही थी तो उनके जनाजे में 50 पोल डांसर्स को नाचने को कहा गया। पोल डांसर्स छोटे-छोटे कपड़ों में जीप पर खड़े होकर नाच रही थीं। अंतिम यात्रा में पोल डांसर्स को नाचते देख सड़कों पर लोगों की भीड़ लघ गई। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि जनाजे में पोल डांसर्स क्या कर रही हैं। लोग इन पोल डांसर्स की फोटो खींच रहे थे।

वहीं इस संबंध में थांग के परिजनों का कहना है कि जनाजे में पोल डांसर्स को बुलाना थोड़ा अजीब था। लेकिन ये थांग की इच्‍छा थी। परिजनों का कहना था कि चूंकि थांग को ये सारी चीजें खूब पसंद दी थी। इसलिए उनके अंतिम यात्रा के दौरान उन सभी चीजों को शामिल किया गया, जिनसे उन्हें लगाव था। परिजनों ने कहा कि वो थांग की इच्छा थी कि उनका जनाजा अलग हटकर हो, इसलिए पोल डांसर्स को बुलाया गया।

Related Posts