September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

बिना वर्कपरमिट नेपाल में कदम भी रख पायेंगे भारतीय कामगार

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

नेपाल में काम करनेवालों भारतियों के लिए नेपाल सरकार का नया कानून मुश्किल पैदा कर सकता है। क्योंकि नेपाल ने महत्वपूर्ण फैसले के तहत भारत से काम के लिए यहां आने वाले लोगों के लिए वर्क परमिट आवश्यक कर दिया है। इस संबंध में नेपाल के श्रम मंत्रालय ने सभी जिला श्रम विभागों को पत्र जारी कर दिया है। ये पत्र 24 जनवरी को जारी किया गया। पत्र में ये भी लिखा गया है कि जो लोग बिना वर्क परमिट के काम कर रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द वर्क परमिट लेना पड़ेगा। दरअसल नेपाल में कंस्ट्रक्शन, होटल सेक्टर व औद्योगिक क्षेत्रों में हजारों भारतीय काम कर रहे हैं और अब इन सभी को वर्क परमिट लेना जरूरी हो गया है।

दरअसल नेपाल सरकार के पास सही आंकड़ा भी नहीं है कि कितने भारतीय नेपाल में बिना वर्क परमिट के काम करते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नेपाल ने इससे पहले नेपाल सरकार ने 200, 500 और 2 हजार की भारतीय करंसी के नोटों के अपने देश में प्रचलन पर रोक लगा दी थी।

Related Posts