July 1, 2024     Select Language
KT Popular Sponsored Content Hindi दैनिक

मौत से पहले पुनर्जन्म में भेजने की तैयारी के लिए वर्चुअल दाह संस्कार

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
चीन में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शंघाई में लोगों को मौत और फिर पुनर्जन्म का अनुभव देने के लिए एक खास तरह का प्रयोग किया जा रहा है। इस अलग तरह के प्रयोग में लोगों को दाह संस्कार के लिए बनाए गए एक नकली चैंबर में डाला जाता है, इसमें धुएं का गुबार शख्स को पूरी तरह घेर लेता है। भाग लेने वाले प्रतिभागी इसके बाद एक दूसरे रास्ते को चुनते हैं जिसमें वो एक सर्कुलर होल से बाहर निकलते हैं। ये अहसास पुनर्जन्म जैसा है जिसके बाद वह अपने दोस्तों से मिलते हैं।

एक शख्स जिसने इस प्रयोग में हिस्सा लिया उसका नाम लू सीवे है। सीवे ने बताया कि यह एक रोचक अहसास है। यह आपको शांत करता है और जीवन के संकटों के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करता है। डर भगाने के लिए वर्चुअल दाह संस्कार का यह सचमुच कमजोर दिल वाले लोगों के लिए नहीं है। चीन के शंघाई में लोगों को मौत और फिर पुनर्जन्म का अनुभव देने के लिए एक खास तरह का प्रयोग किया जा रहा है. एक और र्पािटसिपैंट जी रॉिंक्सग ने बताया कि जब आप दरवाजे से अंदर प्रवेश करते हैं, आपका अनुभव ही एकदम बदल जाता है, आप अपनी सोच में अलग तरह का बदलाव महसूस करते हैं और यह आपके अंदर आने के पहले के अहसास से बहुत अलग होता है। यह अतुल्नीय है। इसके आयोजनकर्ताओं ने बताया कि मौत के करीब जा रहे लोग इससे पहले की पीड़ा को असहनीय और मुाqश्कल समझते हैं। वह दावा कर रहे हैं कि यह लोगों की समझ को बढ़ाने के लिए किया गया प्रयोग है।

Related Posts