May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अब यहां स्कर्ट पहनी लड़कियों की फोटो खींची तो सीधे जेल

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

हिलाओं के प्रति अब संवेदनशीलता के मामले में लंदन ने दुनिया में नया मिशाल कायम किया है। लन्दन में पारित हुआ नया कानून यह मिशाल है। इस कानून के तहत अब स्कर्ट पहने हुए किसी महिला की तस्बीर बिना उसकी रजामंदी के उतारना कानून अपराध होगा। दरअसल, ब्रिटेन में 18 महीने के अभियान के बाद, स्कर्ट पहनी किसी लड़की या महिला की जानकारी के बिना उसकी आपत्तिजनक तस्वीर लेना अब एक पृथक अपराध बनाया गया है।

अब इस तरह का अपराध करने वाले को दो साल जेल की सजा होगी और उसका नाम देश के यौन अपराधियों की श्रेणी में जोड़ दिया जाएगा।  नया कानूनी प्रावधान लागू होने से पहले तक इस तरह की तस्वीर लेने वाले के खिलाफ ‘सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ कृत्य’ के तहत अभियोजन होता था। इस अपराध से जुड़े विधेयक को गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मंजूरी मिली जिसके बाद यह कानून में तब्दील हो गया। इस कानून की मांग को लेकर ‘अपस्कर्टिंग’ (स्कर्ट पहनी महिला की आपत्तिजनक तस्वीर लेना) की पीड़िता गिना मार्टिन के नेतृत्व में 18 महीने तक अभियान चला था।

Related Posts