July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

यहां दुल्हन की लाश के साथ होती है लड़के की शादी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

गर खबर की हेडलाइंन देखकर आप सोच रहे हैं कि ये काल्पनिक बातें है तो आप गलत है। सच में एक ऐसी जगह है, जहां लड़कों की शादी लड़कियों के शवों के साथ कराई जाती है। चौंकिए मत, चीन में भूतिया शादी का प्रचलन है। यहां 3000 सालों से ये परपंरा चलती आ रही है। चीन के एक गांव में सालों से लोग इस परंपरा को मानते आ रहे हैं।

इस खौफनाक प्रथा की वजह से चीन के इस इलाके में महिलाओं के शवों की बोली लगाई जाती है। बकायदा इसके लिए गिरोह काम करता है, जो महिलाओं के शवों की चोरी कर उसे ऊंचे दामों पर बेच देता है।
लड़के वाले इसके लिए ऊंची से ऊंची कीमत देने को तैयार हो जाता हैं। एक रिपोर्ट में ये पहले ही सामने आ चुका है कि यहां एक मृत महिला के शव की कीमत अब 20000 डॉलर तक हो चुकी है। वहीं हाल ही में चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें मृत महिला के परिजनों ने शादी के लिए लड़के वालों से करीब 1 लाख 80 हजार युआन उसके शव के लिए लिए थे। चीन की सरकार इस प्रथा को पूरी तरह से गैरकानूनी घोषित कर दिया है, लेकिन लोग फिर भी ऐसा कर रहे हैं।

Related Posts