July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

चौंका देगा संभोग की सच्चाई 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
संभोग को लेकर एक रिसर्च में जो खुलासा हुआ है, उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। वैज्ञानिकों का दावा है कि संभोग के दौरान जो हॉर्मोन रिलीज होता है, उससे अध्यात्म को बढ़ावा मिलता है और भगवान के प्रति आस्था मजबूत होती है। शोध के अनुसार संभोग क्रिया के दौरान ऑक्सीटॉसिन   नाम का हॉर्मोन निकलता है। यह हॉर्मोन न सिर्फ सामाजिक बंधन को मजबूत करता है और महिलाओं में बच्चों के जन्म में मदद करता है बल्कि धर्म के प्रति लगाव को भी बढ़ाता है।
अमेरिकी की डयूक यूनिर्विसटी की एक टीम ने यह रिसर्च किया है। अध्ययन के दौरान उनलोगों ने मध्य आयु के लोगों में ऑक्सीटॉसिन के स्तर को बढ़ाया और उनके अंदर आध्यात्म की भावना बढ़ी हुई पाई गई। इसका असर एक हफ्ते के बाद भी रहा। जिनलोगों को हॉर्मोन प्राप्त हुआ, मेडिटेशन के दौरान उनमें ज्यादा पॉजिटिव इमोशंस पाए गए। अध्ययन के लीथ ऑथर और सोशल साइकॉलजिस्ट पैटी वॉन कापैलन ने कहा, ‘अध्यात्म और ध्यान स्वास्थ्य और कल्याण से आपस में जुड़े हुए हैं। हम उन जैविक कारकों के बारे में जानने के लिए इच्छुक थे, जो अध्यात्मक अनुभव को बढ़ाते हैं। ऑक्सीटॉसिन  को आध्यााqत्मक सोच को बढ़ावा देने में सहायक पाया गया।’

Related Posts