July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

गलती से भी पैर ना रखें इस आइलैंड में, वरना…

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ज हम आपको भारत के एक ऐसे आइलैंड के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो। यह एक ऐसा आइलैंड है जो यहां एक बार चला जाता है वो वापस नही आ पाता।

जी हां, यहां पर रहने वाली जनजाति बाहर के लोगों को पसंद नही करती है। अगर कोई भूले-भटके गलती से यहां प्रवेश कर जाता है तो यह लोग उसे मौत के घाट उतार देते हैं। इस जगह से लोग इतना डरते हैं कि कुछ तो नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं।

इस आइलैंड का नाम है सेंटिल आइलैंड यहां रहने वाले आदिवासी आज भी अपनी जिंदगी अपने अनुसार जीते हैं। यहां के लोगों का मानव सभ्यता से कोई लेना-देना नही है।

सन् 1981 में एक नाव के मुसाफिर यहां भटकते हुए पहुंच गए थे। लेकिन उनके आते ही इस जनजाति के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से लोग यहां से अपनी जान बचाकर भागे। यही नही कुछ लोग यहां रहने वाली जनजाति की खबर लेने पहुंचे तो उनको लोगों ने मार डाला। भारत में सुनामी आने के बाद जब एयरफोर्स की टीम यहां पहुंची तो उनके ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया। यहां पर आज भी घने जंगल है और यहां रहने वाले लोग जानवरों को मारकर अपना पेट भरते हैं।

Related Posts