July 7, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

आज होगी कर्क राशि की हर ख्वाहिशें पूरी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :  

शुक्रवार, 22 फरवरी के राशिफल के मुताबिक दिन 12 में से 8 राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। ज्यादातर राशियों के लिए रिश्तों में मधुरता बढ़ने, बिजनेस में लाभ को मौके मिलने के योग बनेंगे। 4 राशियों के लिए दिन थोड़ा सामान्य रह सकता है। मेष राशि वालों का ज्यादातर खर्च होगा सुख-सुविधाओं पर, वृष राशि वालों के लिए रिश्तों में नजदीकी का दिन, मिथुन राशि वालों को मिल सकता है समस्याओं का समाधान। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम से। 

मेष : आज आपका व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह रहेगा। लोग आप पर भरोसा करेंगे, आप पूरी तरह से उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे। जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। 

वृष : प्रियजनों के साथ नजदीकियां बढ़ने से आप आत्मविश्वास से भरे हुए महसूस करेंगे। यह संबंध आपके जीवन में खुशियों का कारण बनेंगे। संबंध के प्रति आपके अंदर सहयोग का भाव ज्यादा रहेगा।

मिथुन : आज आपको मन की बेचैनी और अधिक भावनात्मक विचार घेरेंगे। नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। काम को सावधानीपूर्वक करें, त्रुटि होने से आपको काम के प्रति नकारात्मक विचार आएंगे। किसी का अपमान ना करें, रिश्ते सुधार कर रखें, यह कार्ड की सलाह है।

कर्क : आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होने के योग हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आप प्रयासों को जारी रखें। आप अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। आप स्वस्थ्य रह सकते हैं, अगर उसके प्रति जागरूक रहें।
सिंह : आज आप हर प्रकार की समस्या का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। घर,कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी साबित होगा। आपकी दोस्ती और मजबूत होगी, आप उनके लिए सहायक साबित होंगे। भरोसे में वृद्धि होगी।

कन्या : आपके लिए बहुत ही प्रगतिशाली दिन होगा। व्यापार, करियर में आपको नया मुकाम हासिल होगा। पुराने कामों पर फिर से विचार करने का समय है। काम में कमी होने से आप असंतुष्ट होंगे, परंतु चिंता ना करें, सफलता जरूर मिलेगी।

तुला : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक से भरा होगा। नए आइडिया और उसको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। कुछ नया करने में सफलता मिल सकती है, आप कोशिश करते रहें।

वृश्चिक : टीमवर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन, जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें, आपको सुकून की अनुभूति होगी। धन की समस्या से समाधान मिलने के योग हैं। अगर नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है तो आज का दिन शुभ है।

धनु : आज यात्रा की योजना बनने के योग हैं। व्यापार, करियर, परिवार किसी भी जगह नई यात्रा की शुरुआत हो सकती है। आप काम को लेकर काफी सामंजस्य में रहेंगे। किसी कार्य को पूर्ण करने के बाद सुकून से बैठने के बारे में सोचेंगे, लेकिन काम आपके सामने होगा।

मकर : आपके अंदर समर्पण के भाव होंगे। लेकिन, अपने सहयोगियों से बचकर रहेे, इनसे विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। काम मे कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। बदलाव आपके लिए शुभ संकेत साबित होंगे।

कुम्भ : सफलता आपके अंदर नई ऊर्जा भर देगी। मन से आप साहसी होंगे। आपकी कोशिशें खाली नहीं जाएगी, इसलिए कार्ड की सलाह है आप प्रयत्न करते रहें। सफलता आपके आसपास घूम रही है।

मीन : आज आपको जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। नया काम होने की संभावना के योग हैं। रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने विचारों पर जोर डालिए, आपके विचार आपको नया आयाम दे सकते हैं।

Related Posts