July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

धोना चाहते हैं अपने सारे पाप तो लगाइये यहां डुबकी…

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

पाप और पुण्य को सिर्फ भारत में नही बल्कि विदेशों में भी माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस स्थान पर गर्म पानी से नहाने पर भी ठंड लगती हो वहां कोई बर्फीले पानी से कैसे नहा सकता है।

जी हां, कुछ ऐसा ही होता है रूस के एपिफनी नामक उत्सव में यहां पर लोग बर्फीले पानी में डुबकी लगाते हैं। इनकी मान्यता है कि इससे प्रभु ईसा की कृपा प्राप्त होती है।

यहां के लोग कंपकपाती ठंड में बर्फ की परत के नीचे बहते बर्फीले पानी में डुबकी लगाते हैं। ऐसा नही है कि उन लोगों को ठंड नही लगती बल्कि यह ईसू को खुश करने के लिए ऐसा करते हैं। उनका विश्वास है कि ऐसा करने से उन्हें उनके पापों से मुक्ति मिलेगी और उनका शरीर भी शुद्ध हो जाएगा।

ये उत्सव पूरे छ: दिनों तक चलता है जिसमें सभी श्रद्धालु पूरी आस्था से ईसू को खुश करने की कोशिश करते हैं।

Related Posts