सावधान : काम के दौरान सांस फूलना और थकान, कहीं…

मियासथीनिया रोग का कारण
मियासथीनिया रोग किसी भी आयु की महिला या पुरुष को हो सकता है। हालांकि महिलाओं में इस रोग की आशंका पुरुषों से ज्यादा होती है। कभी-कभी बहुत ज्यादा ठंड या बहुत ज्यादा गर्मी भी मियासथीनिया रोग का कारण बन सकती है। पहले पीरियड्स के बाद आमतौर पर लड़कियों में ये रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके कारण वो हर समय थका हुआ और आलसपन महसूस करती हैं। कभी-कभी भारी उत्तेजना और तनाव के कारण भी मियासथीनिया रोग हो जाता है।
क्यों होता है मियासथीनिया रोग
ब्लड में एसीटाइलकोलीनिरेसेप्टर नामक केमिकल तत्व की कमी के कारण यह रोग होता है। यह केमिकल तत्व शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव और एनर्जी से भरपूर बनाये रखता है। इस तत्व की कमी के कारण मांसपेशियां ढीली और सुस्त हो जाती है, जिसके चलते हल्का चलने या काम करने पर भी बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है।
अगर इलाज में लापरवाही बरती जाये तो खाना खाने में और सांस लेने में कठिनाई और बढ़ जाती है और एक स्थिति ऐसी आ जाती है कि मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। इसलिए मियासथीनिया रोग के शुरुआती दिनों में ही इलाज की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर देना चाहिए। इसके लिए थकान महसूस होने पर चिकित्सक से तुरंत मिलना चाहिए।