यहां सिर्फ मोटी लड़कियों के लिए ही है नौकरी

कोलकाता टाइम्स :
जापान के टोक्यो में एक अनोखा कैफे खोला गया है। इस कैफे की खासियत यह है कि यहां सिर्फ मोटी लड़कियों को ही काम पर रखा जाता है। यहां काम करने वाली मोटी लड़कियों को मार्शमेलो गल्र्स कहा जाता है।
यह कैफे लोगों की इस सोच को बदलना चाहता है कि मोटे लोग सुंदर नही होते सिर्फ पतले लोग ही सुंदर होते हैं। इस कैफे में ताजा चीजों से बना खाना ही सर्व किया जाता है। कैफे के संस्थापक का कहना है कि इससे मोटे लोगों में अपने शरीर के प्रति सकारात्मक बदलाव आएगा और वह अपने शरीर को लेकर शर्मिंदा नही होंगे।