July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

43 कटोरी के बदले पूरी जिंदगी फ्री नूडल्स

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

नूडल्स ऐसी चीज है जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चाव से खाते हैं। कुछ लोगों को तो यह इतना पसंद होता है कि वह एक दो नहीं बल्कि कई कटोरी नूडल्स खा जाते हैं। बीजिंग के गांसू में रहने वाले झाओ ऐसे ही व्यक्ति हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में एक मिनट में ही 43 कटोरी नूडल्स खा डाले। जिस पर उन्हें पूरी जिंदगी फ्री में नूडल्स खाने का ईनाम दिया गया।

दरअसल, झाओ बाजार घूमने निकले थे। एक स्थानीय रेस्टोरेंट में नूडल्स खाने की प्रतियोगिता चल रही थी। चूंकि झाओ को नूडल्स पसंद हैं तो उन्होंने भी उसमें हिस्सा लिया। कुल सौ प्रतियोगी थे जिन्हें एक मिनट में अधिक से अधिक नूडल्स से भरी कटोरी साफ करनी थी। झाओ ने प्रतियोगिता में बाजी मारी। रेस्टोरेंट ने उन्हें वहां पूरी जिंदगी फ्री में नूडल्स खाने का ईनाम दिया।

Related Posts