हथेली का रंग तय करता है जीवन में होगा रंग या बदरंग

कोलकाता टाइम्स :
आप को ये बात मालूम है कि इस विद्या के अनुसार हथेली की अलग अलग रंगत व्यक्ति की पर्सनालिटी और किस्मत के बारे में काफी कुछ बता सकती है।
हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली के रंग को देखने मात्र से ही सेहत, किस्मत और व्यक्तित्व की जानकारी मिलती है।
हथेली का रंग है गुलाबी : अगर आपकी हथेली का रंग गुलाबी है तो आप अपने जीवन में काफी खुशकिस्मत हैं और कम प्रयास करने पर भी आपको सफलता मिल जाती है। ये व्यक्ति जोश से भरे, उत्साहित और जीवन को सकारात्मक नज़रिये से देखते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो अच्छी सेहत वाले व्यक्तियों की हथेली ही गुलाबी रंग की होती है।
हथेली का रंग है सफ़ेद : अगर आपकी हथेली सफ़ेद रंग की है तो आप ठंडे मिज़ाज के व्यक्ति हैं और यह दर्शाती है की आप अंतर्मुखी हैं जो दूसरों से खुल कर बात नहीं करते हैं। आप जल्दी दूसरों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। इस वजह से आपके बहुत कम मित्र हैं। सेहत के मामले में हो सकता है की आप एनीमिया से पीड़ित हो जिसकी वजह से हथेली की रंगत सफ़ेद है।
हथेली का रंग है नीला : अगर आपकी हथेली नीले रंग की है तो इस बात की संभावना है की आप दिल से जुड़ी किसी बीमारी की गिरफ्त में हैं। आपके व्यक्तित्व की बात करें तो इस तरह के व्यक्ति मंद, नीरस और तनावपूर्ण प्रकृति के होते हैं।
हथेलियों की रंगत में है पीलापन अगर आपके हथेलियों की रंगत में पीलापन है तो आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो काफी दुखी रहते हैं और कई बार निराशा से भर जाते हैं। आप अपने आसपास की हर चीज़ में गलतियां ढूंढ़ते हैं। सेहत के मामले में इस बात की संभावना है की आप लिवर से जुड़ी परेशानी से प्रभावित हों।
हथेली है काले रंग की : अगर आपकी हथेली काले रंग की है तो आपको पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जीवन भर ये समस्या रहेगी और आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां भी रहेंगी। सेहत की बात करें तो इस बात की संभावना काफी है की आप एनीमिया, हाइपरटेंशन या फिर पेट से जुड़ी बीमारी की चपेट में हों।
हथेली है लाल रंग की : अगर आपकी हथेली का रंग लाल है तो आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसके पास ढ़ेर सारी ऊर्जा है। आपकी ऊर्जा का प्रभाव इतना तेज़ है की वो आपके आसपास के लोगों को आपकी मौजूदगी से ही सकारात्मक अनुभव होता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ, आप अपना धैर्य बहुत जल्दी खो देते हैं और आपको बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। सेहत की बात करें तो आपको थकान की समस्या रहती है। इसका सीधा कारण आपके मस्तिष्क में रक्त का अतिरिक्त प्रवाह है।