ना है सोना ना कैश फिरभी दुनिया का सबसे अमीर देश  – Hindi
May 14, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक सफर

ना है सोना ना कैश फिरभी दुनिया का सबसे अमीर देश 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
न दिनों देश में सोने की बातें हो रही हैं। सरकार ने जब से सोने पर टैक्स की बात कही है, तब से सोने को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। भारत जैसे देश में लोग पुश्तों से सोना रखते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक देश ऐसा भी है, जहां की औरतें सोना नहीं पहनतीं। यहां के लोगों की जेबों में नोट नहीं होते। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि यहां कोई सोने की दुकान तक नहीं है।
जी हां ये देश ऐसा है, जिसके पास सोना तो नहीं है, लेकिन फिर भी ये सबसे अमीर है। हम बात कर रहे हैं नार्वे की। नार्वे के पास सोना नहीं है। यहां के बैंकों ने अपना सारा सोना बेच दिया है। साल 2004 में नार्वे के बैंकों ने अपना सोना बेच दिया, लेकिन फिर ये यूरोप का सबसे अमीर देश बना हुआ है।
आप सोच रहे होंगे आखिर ऐसा कैसे संभव है। आपको बता दें कि जैसे हमारे देश में मुद्रा का सोना है, नार्वे में यूरो ही रिफरेंस है। इसलिए वहां सोने की कोई वैल्यू नहीं है। इसके अलावा उनके पास तेल की ताकत है, जिसके मदद से वो अमीर है। यहां कि प्रति व्यक्ति आय 67,445 डॉलर यानि कि 45 लाख रुपए है। इसकी अर्थव्यवस्था का मुख्य जरिया पेट्रोलियम है।

Related Posts