June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

37 पोर्शे सहित 2000 कारों की जल समाधी  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ब्राजील जा रहा इटली का एक जहाज अटलांटिक महासागर में डूबने से 2000 कारों की जल समाधी हो गयी। यह जहाज 2,000 कारें ब्राजील लेकर जा रहा था, जिनमें 37 पोर्शे कारें भी शामिल थीं। हालाँकि जहाज में सवार 27 क्रू मेंबर्स को ब्रिटिश मिलिट्री ने अभियान चलाकर बचा लिया है। ग्रांडे अमेरिका नाम के इस जहाज के डूबने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो भयावह हैं.

इस जहाज के डूबसे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। पोर्शे की कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई 911 GT2 RS मॉडल कार की कीमत 3.88 करोड़ रुपये है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के तट के नजदीक यह जहाज आग लगने के चलते डूब गया। जहाज के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह फ्रांस के ब्रेस्ट से 150 नौटिकल मील दूर समुद्र में दक्षिण पश्चिम दिशा में चल रहा था।

Related Posts