February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सिगरेट मुंह में हुआ ब्लास्ट, फिर जो हुआ… 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
दुनिया में इन दिनों ई-सिगरेट का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जो कि बहुत खतरनाक साबित हो रहा है। अभी एक ताजा मामला सामने आया है। जर्मनी में रहने वाले एक शख्स के मुंह में ही ई-सिगरेट का सेवन करते समय विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से उसके चेहरे पर चोटें आर्ईं और उसके कई दांत भी उखड़ गए।

खबरों के मुताबिक 20 वर्षीय शख्स ई-सिगरेट का सेवन कर रहा था। इसे इन्हेल करते समय इसकी बैटरी में विस्फोट हो गया। इस घटना में उसकेचेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा मुंह में भी घाव हो गए हैं। विस्फोट से उसके कई दांत भी उखड़ गए। गौरतलब है कि हाल फिलहाल में यह पहला मामला नही है जब ई-सिगरेट के इस्तेमाल से यूजर को नुकसान पहुंचा है। पिछले सप्ताह भी एक 24 वर्षीय महिला किर्बी शीन ई-सिगरेट का सेवन कर रही थी उसी समय उसके चेहरे पर विस्फोट हो गया खुशकिस्मती से उसकी आंख बच गयी।

Related Posts