June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

ये 1 काम और बदलते मौसम में रहेंगे एकदम फिट

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

र्दियां जा चुकी है और गर्मी ने भी दस्‍तक दे दी है। गर्मी का मौसम कुछ लोगों को खुश करने वाला होता है तो वहीं कुछ लोग इसे अच्‍छा नहीं मानते हैं। हालांकि यह लोगों का अपना अलग-अलग ओपिनियन हो सकता है। लेकिन यहां जो सबसे महत्‍वपूर्ण बात है वह ये है कि मौसम बदलने के साथ लोग बीमार ज्‍यादा पड़ते हैं। इसके अलावा गर्मियों में कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे बचकर रहना जरूरी होता है। बीमारियों से बचने के लिए क्‍या करें, आइए जानते हैं।

इस मौसम में मच्‍छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मच्‍छरों के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसे रोग हो सकते हैं। मच्‍छरों को अपने से दूर रखने के लिए घर के आसपास पानी न जमने दें, खिड़कियों और दरवाजों में जाली लगवायें। रात को सोते वक्‍त मच्‍छरदानी का प्रयोग करें। गर्मी में अधिक शुष्‍कता के कारण शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। पानी की कमी की वजह से शरीर कई रोगों का शिकार हो सकता है। इसलिए नियमित रूप से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। घर से बाहर जाते समय अपने साथ पानी जरूर रख लेकर जाये। क्‍योंकि गर्मी में पानी के इस्तेमाल साथ शुद्धता का भी ध्यान रखना चाहिए।

गर्मी में अगर जरूरी न हो तो बाहर जाने से बचें। धूप में टहलने से सनबर्न हो सकता है। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छाता साथ ले जायें, सनग्‍लासेज का प्रयोग करें। धूप से बचाने वाली क्रीम का भी प्रयोग करें।

गर्मी में ज्‍यादा मिर्च-मसाले युक्त आहार आपके पेट के लिए कई रोगों को दावत दे सकता है। इसलिए इसके प्रयोग में सावधानी बरतें। अपने खाने में आप कम से कम मसाले का उपयोग करें। गर्मी में घर से बाहर निकलते समय हल्का भोजन करके ही निकलें।

इसके अलावा इस बदलते मौसम एक्‍सरसाइज और योग करना जारी रखें। इससे आप कई संक्रामक और गंभीर रोगों से बच सकते हैं।

मौसम बदले तो बदलें अपना खानपान  

संतरा : बदलते मौसम में विटामिन सी का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा। विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। विटामिन सी सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है, इसलिए अंगूर, संतरे, अमरूद और आंवले का नियमित सेवन करें। इनसे आपको विटामिन सी मिलेगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

गाजर : जब मौसम में बदलाव होता है आंखों की समस्याएं शुरु हो जाती हैं। आंखों का लाल होना, पानी आना या खुजली होने की समस्या शुरु हो जाती है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए युक्त आहार का सेवन करें जैसे पालक और गाजर आदि।

अदरक : गले में खराश की समस्या तब होती है जब मौसम में बदलाव होता है। ऐसे में गले में दर्द और खाने-पीने में बहुत समस्या होती है। इससे बचने के लिए अदरक एक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है। इससे आप चाय में डाल कर या उबले पानी में थोड़ा सा अदरक और शहद डालकर भी पी सकते हैं।

हरी सब्जियां  : मौसम बदलने पर शारीरिक सक्रियता थोड़ी कम हो जाती है। खुद को एक्टिव रखने के लिए हम बार-बार चाय, कॉफी की मदद लेते हैं जो की ठीक नहीं है। इसकी जगह आपको अपनी खान-पान की आदतें बदलनी चाहिए जैसे फलों का जूस, हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

Related Posts