ब्वॉयफ्रेंड को दूसरी लड़कियों से बचाने का अनोखा तरीका

कोलकाता टाइम्स :
अपने ब्वॉयफ्रेंड को दूसरी लड़कियों से दूर रखने के लिए इस लड़की ने जो किया, ऐसा शायद ही पहले किसी गर्लफ्रेंड ने किया हो।
दरअसल इस लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को अन्य लड़कियों से दूर रखने के लिए उसकी टीशर्ट पर कुछ फोटो और एक मैसेज प्रिंट करवाया है। मैसेज और फोटो भी ऐसा कि कोई लड़की उसे देखकर उसके पास भी नही फटकेगी।
आखिर क्या है इस टी शर्ट पर। आइये आपको बताते हैं कि इस टी शर्ट में लिखा हुआ है कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता हूं और अन्य सभी लड़कियों से नफरत, कृपया मुझसे दूर रहें। इस मैसेज के नीचे इस कपल की एक दूसरे को किस करते हुए बहुत सी फोटो प्रिंट की गयी हैं।
पिछले 6 वर्र्षों से यह लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की बात मानते हुए हर पार्टी में यही टी शर्ट पहनकर जाता है। क्यों है न अनोखा तरीका अपने ब्वॉयफ्रेंड को दूसरी लड़कियों से बचाने का।