May 22, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

बच्चे का रोना बंद करने माँ ने अपनाया ऐसा खतरनाक तरीका कि सुन रोंगटे खड़े हो जाये

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पने ही दुधमुहे बच्चे के साथ इस माँ ने जो किया वह सुनने के बाद कलेजा मुँह को आ जायेगा। बिहार के छपरा जिले में एक महिला को अपने बच्चे के रोने की आवाज इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपने बेटे के रोने की आवाज को बंद करने के लिए उसके मुंह पर फेविक्विक लगा दिया।

दरअसल बच्चा काफी देर से रोए जा रहा था। लाख कोशिश के बाद भी चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। इसी बात पर मां को चिढ़ हो गई और उसने बच्चे को चुप कराने का ऐसा तरीका ढूंढा की उसके जान पर बन आयी। उसने लिक्विड फेविक्विक बच्चे के होठों पर लगा दी जिससे बच्चे के होठ आपस में चिपक गए और उसकी रोने की आवाज बंद हो गई।

बच्चे के पिता ने बताया कि मैं कुछ काम से घर के बाहर गया हुआ था। जब मैं वापस घर आया तो मैंने बच्चे को शांत चुपचाप बिस्तर पर पड़े देखा जबकि उसकी आंखें खुली हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

वह घबरा गया और जब उसने अपनी पत्नी शोभा से इस बारे में पूछा तो उसने बड़ी ही बेपरवाही से जवाब देते हुए कहा कि वह काफी समय से रो रहा था और चुप होने का नाम नहीं ले रहा था तो मैंने उसे चुप कराने के लिए उसके होठों पर ग्लू लगा दिया। बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Related Posts