आपके दिल को बीमार कर रहा चीज़ ऑमलेट!

कोलकाता टाइम्स :
अगर आप भी बहुत ज्यादा चीज़ ऑमलेट खाते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह पाया गया है कि जो लोग एक दिन में 300 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल का सेवन करते हैं उनमें हार्ट की बीमारी या हृदय रोग की संभावना बहुत अधिक होती है। हृदय रोग को CVD (कार्डियोवैस्कुलर डिजीज) के नाम से भी जाना जाता है।
शोध के अनुसार जिन चीजों में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है उनका उपयोग संभलकर करना चाहिए। अंडे में कोलेस्ट्राल का लेवल ज्यादा होता विशेषकर अंडे की जर्दी में बहुत ज्यादा होता है।
कई शोधों के अनुसार अंडे की जर्दी में 186 मिलीग्राम के आसपास कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। अंडे को अन्य कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थ के साथ बनाते हैं तो वो और भी ज्यादा हो जाता है। डाइट में हमेशा कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड का ही सेवन करना चाहिए। जो लोग कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड का सेवन करते हैं उनमें हार्ट रोग या हृदय रोग की संभावना कम होती है।
हार्ट डिजीज से बचने के लिए बिना जर्दी वाला अंडा ही खाएं। कई लोगों को अंडे की जर्दी खाना अच्छा लगता है, तो इसे सीमित मात्रा में खाएं। इससे कोलेस्ट्राल लेवल नहीं बढ़ेगा और न ही हार्ट से संबंधित कोई समस्या होगी।