July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

अपनी दुकान चलने के लिए इन्होंने डाली प्रियंका-निक की शादी में दरार ?

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

शायद इसे ही कहते हैं येलो जर्नलिजम। अपनी मगज़ींग की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए विदेशी कुछ मैगज़ीन ने तो निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी में दरार दाल दी। लिख डाला जल्द टूट रही दोनों की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी। इनकी शादी को अभी 4 महीनें भी पूरे नहीं हुए हैं। दोनों के रोमांटिक पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। और इसी बिच ऐसी अफवाह

विदेशी मैगजीन्स और वेबसाइट्स ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया हुआ है। मैगजीन का दावा है कि निक और प्रियंका के रिश्तों में दरार आ रही है. दोनों में अब पहले जैसा प्यार नहीं है।

ओके नमक मैगजीन कहती है जैसे जैसे निक प्रियंका एक दूसरे को करीब से जान रहे हैं, वो अपने प्यार की दुनिया से बाहर आ रहे हैं। ओके मैगजीन का कहना है कि उन्हें किसी सोर्स से पता चला है कि, ”वो दोनों हर बात पर लड़ाई झगड़ा करते हैं. काम, पार्टी, साथ में समय बिताना। दरअसल दोनों ने बहुत जल्दबाजी में शादी कर ली और अब उसकी कीमत चुका रहे हैं।

ओके मेगजीन के इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो कह पाना तो बेहद मुश्किल है। लेकिन ओके मेगजीन का दावा है कि निक को शादी से पहले नहीं पता ता कि प्रियंका डोमिनेटिंग नेचर की हैं। निक को लगता था कि प्रियंका काफी कूल नेचर की हैं लेकिन शादी के बाद निक को लगा कि वो उन्हें कंट्रोल कर रही हैं।

ओके मैगजीन के इस आर्टिकल के बाद तो जैसे इंटरनेशन मीडिया में हडकंप मच गया हर कोई अपनी अपनी तरफ से इस खबर की पुख्ता जांच करने लगा। हालाँकि इसके बाद कुछ वेबसाइट्स ने दावे के साथ कहा —कि ये पूरी तरह से गलत खबर है… दोनों की शादीशुदा ज़िंदगी बिल्कुल ठीक चल रही है।

Related Posts