July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

मेकअप किट किया शेयर, अब व्हीलचेयर पर बिता रही है जिंदगी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ह खबर खासकर उन महिलाओं के लिए है जो अपना मेकअप किट एक दूसरे शेयर करती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो सावधान हो जाइए। एक महिला द्वारा पिंपल छिपाने के लिए अपनी बेस्ट फ्रेंड का मेकअप ब्रश इस्तेमाल करना काफी भारी पड़ गया। यह महिला अब अपनी सारी जिंदगी व्हीलचेयर पर बिताने के लिए मजबूर है।

हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन निवासी 27 साल की जो गिलक्रिस्ट ने एक पिंपल को छुपाने के लिए अपनी सहेली का मेकअप ब्रश इस्तेमाल किया जिससे उन्हें इनफेक्शन हो गया। इस इनफेक्शन ने उनकी रीढ़ की हड्डी में फैल गया। इस वक्त वे अस्पताल में हैं और डॉक्टर उनके शरीर से इंनफेक्शन के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को अलग करने में लगे हुए हैं। अपना दर्द बयां करते हुए जो गिलक्रिस्ट बताती हैं कि, यह सब पीठ में मामूली दर्द से शुरू हुआ। मुझे लगा गलत तरीके से बैठने की वजह से दर्द हो रहा होगा। लेकिन फिर यह बढ़ता ही गया। यह भयावह दर्द था और किसी चीज का फायदा नहीं हो रहा था। मुझे ऐसा लगा कि मैं मर ही जाऊंगी। यह दर्द प्रसव के समय होने वाले दर्द से भी ज्यादा भयावह था।

गिलक्रिस्ट एक बच्चे की मां भी हैं पहले तो डॉक्टर भी गिलक्रिस्ट की समस्या को समझ नहीं पाए। जब तक डॉक्टरों ने उनकी समस्या का कारण समझा तब तक काफी देर हो चुकी थी। उनके पैर सुन्न पड़ चुके थे और उनसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। जो कहतीं हैं कि उन्हें अफसोस है कि उन्होंने मेकअप ब्रश उधार लिया। लेकिन जो यह भी कहती हैं कि इसमें उनकी सहेली का कोई दोष नहीं है। घटना के बाद से गिलक्रिस्ट की दोस्त डरी हुई है, लेकिन यह उसकी गलती नहीं है। मेरा ही इम्यून सिस्टम कमजोर है और इसी वजह से बैक्टीरिया तेजी से फैला और खतरनाक हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि आम तौर पर ये हानिकारक बैक्टीरिया नहीं होते और कई स्वस्थ लोगों की नाक और त्वचा पर यह बैक्टीरिया पाए जाते हैं। लेकिन कई बार यह स्किन और दूसरे तरह के इनफेक्शन का कारण बन जाता है। गिलक्रिस्ट कहती हैं कि वे भाग्यशाली रहीं कि इनफेक्शन उनके रीढ़ में हुआ दिमाग में नहीं। यदि ऐसा होता तो उनकी मृत्यु हो सकती थी।

Related Posts