July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सोना-चांदी छोड़ बालों की चोरी-डकैती

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
र्ज कीजिए अगर सोना-चांदी छोड़ छोड़कर दुनिया में बालों की चोरी-डकैती शुरू हो जाए, तो आप क्या करेंगे। लड़कियां तो लड़कियां, अब तो लड़कों में भी लम्बे बालों का फैशन है। इन बालों को आप ताला लगाकर तो रख नहीं सकते। लड़के तो फिर भी कटे बालों के साथ रह लेंगे, लड़कियों के लिए तो बालों की डकैती मतलब, उनकी खूबसूरती पर हमला। आप कहेंगे इतना सोचने की जरूरत ही क्या है बालों की डकैती भला कोई क्यों करेगा? पर जनाब दुनिया है, यहां कुछ भी संभव है।

माराकाइबो शहर में आजकल लड़कियां अपने बालों की डकैती से डरी हुई और परेशान है। यहां महिलाओं को उनके बालों को डकैती से बचाने के लिए वहां की सरकार की तरफ से तमाम तरह के सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे है। विडंबना यह है कि यह डकैती रुक नहीं रही। इसे पहली बार पढ़ते हुए कोई भी सोचेगा कि डकैती वह भी बालों की! बालों को लूटकर कोई करेगा क्या? पर ऐसा हो रहा है और इसका कारण भी है।

माराकैबिया में ब्यूटी पार्लरों में बालों की खरीद की कीमत कई गुना बढ़ गई है। इससे नकली बाल या विग महंगे होते यह और बात होती, लेकिन इसके कारण यहां एक अजीब समस्या पैदा हो गई है बालों की डकैती की समस्या। अक्सर मॉल या सड़कों पर घूमते हुए बंदूक की नोंक पर लोगों के बाल कटवा लिए जाते हैं और इन ब्यूटी पार्लरों में उसे बेच दिया जाता है। इस तरह लोग, खासकर लंबे बालों वाली लड़कियां या महिलाएं अपने बालों को लेकर असुरक्षित हो गई है। पर सुनने वाले पहली बार जरूर हंसते हुए कहते हैं, बालों की डकैती! ये कैसी डकैती है

Related Posts