July 8, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इस ‘स्कूल गर्ल’ के पीछे  दीवानी हैं लाखों  लड़कियां 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
स स्कूल गर्ल से मिलने और उसके साथ अपना एक फोटो लेने के लिए लड़कियां उसके पीछे लगी रहती हैं। जापान में इस स्कूल गर्ल का इतना अधिक नाम है कि लड़कियां इसके साथ का अपना फोटो फेसबुक, ट्विटर या किसी भी सोशल साइट पर डालने को आतुर रहती हैं।

लेकिन एक लड़की के पीछे लड़कियां, वह भी इतनी सारी! क्या जापान की सारी लड़कियां समलैंगिक हो गई हैं?

यकीन मानिए अगर आपने इस लड़की को देख लिया तो आश्चर्य करेंगे कि आखिर इसके पीछे इतनी लड़कियां पागल क्यों हैं। आपने सही समझा, ऊपर जो तस्वीर है यहां उसी की बात हो रही है। इन जनाब का नाम है हाइडीकी कोबायाशी। जापान में इन दिनों कोबायाशी इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं। खासकर लड़कियों के बीच बेहद पॉपुलर हैं। वह कहीं भी दिख जाएं लड़कियां इनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए आ जाती हैं। यही नहीं कोबायाशी के साथ ली गई अपनी फोटो को लड़कियां सोशल साइट पर शेयर भी करती हैं। लेकिन यह कैसी स्कूल गर्ल है? लड़कों जैसी शक्ल, उसपर बाल भी नहीं हैं! ऐसी क्या खूबी है इसमें? कहीं इसे प्रोगेरिया बीमारी तो नहीं, जिस कारण उम्र से पहले यह बूढ़ी हो गई या गया है?

पहली बार कोबायाशी को देखने वाले ऐसा समझ सकते हैं लेकिन ऐसा है बिल्कुल नहीं। वे एक बिल्कुल तंदुरुस्त अधेड़ उम्र के खुशमिजाज पुरुष हैं। सही सुना, अधेड़ उम्र के पुरुष हैं! कोबायाशी जापान के जाने माने एक पेशेवर फोटोग्राफर हैं लेकिन स्कूल गर्ल की यह ड्रेस उन्होंने किसी फोटो सेशन के लिए नहीं पहनी बल्कि आजकल वे इसी गेटअप में जापान की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। इस ड्रेसअप में रहने का कारण पूछने पर कोबायाशी इसे टाल जाते हैं। उनके अनुसार इसकी कोई खास वजह नहीं है और इसपर उन्होंने कभी सोचा नहीं। जापान में स्कूल गर्ल की पोशाक वैसे भी खासा पॉपुलर है। कोबायाशी को भी यह ड्रेस हमेशा लुभाती रही। अंतत: उन्होंने इसे पहनने का फैसला कर लिया। हैरत की बात यह है कि कोबा इसे किसी खास पार्टी या जगह नहीं बल्कि साधारण रूप से भी पहनकर सड़कों पर निकल पड़ते हैं। इसी रूप में कई-कई पोजेज के साथ फोटो सेशन कराते हैं। हंसता-हंसाता, चुलबुला उनका यह रूप यंग गल्र्स खूब पसंद करती हैं। आलम यह है आज जापानी लड़कियों में उनके साथ की कोई पिक्चर अपने सोशल नेटवर्क साइट पर शेयर करना ट्रेंड बन गया है। लड़कियां मजे लेकर ये मस्ती भरे फोटोग्राफ खिंचवाती और शेयर करती हैं।

Related Posts