May 19, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

यहां एक महिला के दो पति ही परंपरा !

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

भूटान में रहने वाली ब्रोक्पा जनजाति में अजब परंपरा निभायी जाती है। इस जनजाति में एक महिला एक ही समय में दो पुरुषों से शादी कर सकती है। कई बार दोनों पुरुष आपस में भाई होते हैं। तो कभी दो महिलाओं की शादी एक ही पुरुष से कर दी जाती है।

इस जनजाति के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से आगे चलकर संपत्ति विवाद नही होता। इस जनजाति की आय का मुख्य साधन याक है। याक यहां का पालतू जानवर है। जिसके पास जितने अधिक याक होते हैं वह उतना ही अमीर माना जाता है। यहां मिलने वाले पारंपरिक हैट्स याक के बालों से ही बनाये जाते हैं। ये हैट वाटरप्रूफ होते हैं।

अगर आप भी ब्रोक्पा जनजाति को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको घंटों पहाड़ों की चढ़ाई करनी पड़ेगी। पहाड़ों पर बसे मेराक और साकतेन गांवों में ब्रोक्पा जनजाति रहती है।

इनके घरों में न तो बिजली की सुविधा है और न ही इनके पास मनोरंजन का कोई साधन है। अभी हाल ही में इन गांव को सड़कों द्वारा शहरों से जोडऩे का काम शुरु किया गया है। इससे हाल के दिनों में यहां रहने वाले कई लोगों ने शहरों का रुख भी किया है।

Related Posts