महिला ने अपने बारे में कही ऐसी बात कि उलटे पैर भागा रेप करने पर आमादा हैवान  – Hindi
May 10, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

महिला ने अपने बारे में कही ऐसी बात कि उलटे पैर भागा रेप करने पर आमादा हैवान 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

स महिला की हिम्मत की दाद दिए बिना रह नहीं पाएंगे। जिसने सिर्फ अपने सूझ-बुझ से एक हैवान को भागने पर मजबूर कर दिया और महिला की इज्जत बच गई। महिला ने येन वक़्त रैप पर आमादा हैवान को अपने बारे में ऐसी बात कही की वह उलटे पैर भाग खड़ा हुआ। आरोपी का नाम किशोर विलास अहमद है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  विलास को अपने पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह सजा काटकर बाहर आया था। जानकारी के अनुसार, पीडि़त महिला अपनी सात साल की बेटी के साथ शहर की एक दुकान पर आई थी। जब वह घर लौट रही थी तो उसने देखा कि उसके पास केवल 10 रुपये हैं। उसने शेयरिंग वाले ऑटो पकडऩे का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

महिला रास्ते में लिफ्ट मांगने लगी। उसी समय अवहद मोटरसाइकल से जा रहा था. उसने महिला और उसकी बेटी को लिफ्ट दे दिया। इस बीच वह महिला को उसके घर न ले जाकर सुनसान इलाके में ले गया। उसने महिला को धारदार हथियार के बल पर डराया और रेप की कोशिश की। इस बीच महिला ने सूझबूझ दिखाई और कहा कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद आरोपी अवहद ने उसे छोड़ दिया और चला गया।

Related Posts