July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को की जिंदा खाने की कोशिश, कर दिया यह हाल 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
प्यार में लोग एक दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जात हैं, लेकिन प्यार में धोखा मिलने पर या रिश्ता तोड़ने पर लोग एक दूसरे को मारने पर भी उतर आते हैं। इंग्लैंड में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लड़की द्वारा रिश्ता तोड़े जाने से नाराज प्रेमी ने उसे जिंदा खान की कोशिश की।
सोमेरसेट में रहने वाली 25 साल की मेलोडी मून को उस वक्त अपने सामने मौत दिखाई देने लगा, जब उसका पूर्व प्रेमी उसे जिंदा खाने पर उतारु हो गया। मेलोडी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड जैमी माइकल ने उसपर हमला किया और अपने दांतों से उसके चेहरे पर 21 बार वार किया।
दरअसल अपने प्रेमी के ईर्ष्यालु स्वभाव से तंग आकर मेलोडी ने उससे संबंध तोड़ दिए थे। इस बात से जैमी बहुत नाराज था। वो उसे सबक सिखाना चाहता था। जैमी ने धोखे से मेलोडी को बात करने के बहाने अपने घर में बुलाया। जब वो उसके घर पहुंची तो जैमी ने उसके मुंह पर मुक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया और उसका गला दबाने लगा। जैमी ने उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए सोफे पर पटक दिया और कहा कि अब वो उसे मारने जा रहा है।
मेलोडी डर गई थी, लेकिन वो बेबस थी। वो खुद को बचा नहीं पा रही थी। जैमी ने उसे कहा कि अब वो कुछ ऐसा करने जा रहा है, जिसके बाद कोई उसके चेहरे की ओर मुड़कर भी नहीं देखेगा। इसके बाद उसने अपने दांतों से मेरे चेहरे को तेजी से काटना शुरू कर दिया। उसने मेलोडी के त्वचा, गाल, होंठ और कान में दांतों से काटा। जैमी ने अपने दांतों से उसके चेहरे पर 21 बार काटा। वो लहुलुहान हो चुकी थी। उसे लग रहा था कि जैसे जैमी उसे जिंदा खाने की कोशिश कर रहा है।
इस हमले में उसे काफी चोटें आईं हैं। उसके आंख का सॉकेट, नाक और गाल की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने इस हमले के बाद जैमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मेलोडी का अस्पताल में भर्ती है। उसका चेहरा बिल्कुल खराब हो चुका है। वो अपने चेहरे को देखना तक नहीं चाहती है।

Related Posts