July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार

4 करोड़ में बिका इस पक्षी का कंकाल

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ब्रिटेन के समर प्लेस ऑक्शंस में डायनासोर की तरह लुप्त हो चुके पक्षी डोडो के कंकाल की बोली लगाई गई। इस कंकाल को अलग-अलग डोडो पक्षियों के अंगों को जोड़कर एक पक्षीप्रेमी ने तैयार किया। नीलाम घर के प्रवक्ता का कहना है कि एक प्राइवेट कलेक्टर ने 470,000 डॉलर की बोली लगाकर इसे खरीदा है। नीलाम घर की फीस के साथ इस कंकाल के लिए 580,000 डॉलर यानि लगभग 4 करोड़ रुपए देने होंगे। मॉरीशस के दलदली क्षेत्रों में तलाशते हैं डोडो की हड्डियां 17वीं शताब्दी में धरती से डोडो पक्षी लुप्त हो गया था। यह मॉरीशस में पाया जाता था। डोडो उड़ नहीं पाता था और यह तीन फीट तक बड़ा होता था। यह कबूतर जैसा दिखता था। मॉरीशस के दलदली क्षेत्रों से बहुत सालों से तलाशते हुए लोगों ने डोडो की हड्डियों को जुटाया था। लोग नंगे पांव दलदली इलाकों में भटकते थे और पैरों के नीचे कुछ ठोस चीज मिलने पर वह उसे देखते थे कि कहीं यह डोडो की हड्डी तो नहीं। इस तरह से इस पक्षी के अलग-अलग अंगों की हड्डियां लोगों के हाथ लगीं।

नीलाम घर के प्रवक्ता वान डेर वेर्फ का कहना है कि 1860 में डोडो की बहुत सारी हड्डियों की नीलामी हुई। पिछले 40 साल में उन्हीं हड्डियों का जुगाड़कर एक कलाकार ने डोडो के इस कंकाल को तैयार किया है। अलग-अलग डोडो पक्षियों की हड्डियों को जोड़कर बनाए गए इस कंकाल को देखकर लोग हैरान हैं।

Related Posts