June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

बिन बताये 22 साल शरीर में रहा, पर ना चुभा ना बाहर आया

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
टना केरल के तिरुवनंतपुरम की है, जहां 34 साल के किरण कुमार को शरीर के बाएं कूल्हे में अचानक तेज दर्द होने लगा। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में पता चला कि उनके शरीर में जंग लगी सूई मौजूद है। डॉक्टर हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने इसका इलाज ढ़ूढ़ लिया। डॉक्टरों ने 2 घंटे के ऑपरेशन के बाद किरण के शरीर से पुरानी सूई निकालने में सफलता हासिल की। डॉक्टरों के मुताबिक 22 साल पहले खेलने के दौरान किरण को सूई चुभ गई थी। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर उसके शरीर में सुई को ढूंढ नहीं पाए थे। डॉक्टर ने उस वक्त कुछ दवाईयां दी और फिर घरवाले भी इस घटना को भूल गए। लेकिन 22 सालों के बाद सूई ने किरण का हालत गंभीर बना दी। दर्द और सूजन से किरण परेशान हो गए, जिसके बाद अब उनका ऑपरेशन कर सूई निकाली गई है।

Related Posts