July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

लिपस्टिक ने किया इनका वह हाल देख रूह कांप जाएगी …

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

क महिला ने खूबसूरती बढ़ाने के लिए लिपस्टिक लगाई लेकिन उसका उलट ही हो गया। लिपस्टिक लगाने के बाद उसका होंठ बुरी तरह से सूज गया। फ्लोरिडा के ऑरलैंडो की रहने वाली लिली क्लियोपेट्रा मौरिस हाल ही में वालमार्ट गई और उसे कवरगर्ल ब्रांड के क्वीन कलेक्शन की लिपस्टिक खरीदी। लेकिन एक दिन में ही इसे होंठों पर लगाया और सोने चले गई लेकिन अगले नींद सुबह जब नींद से जागी तो उसने देखा कि उसके होंठ बुरी तरह से सूज गए हैं।

लिपस्टिक लगाने के बाद यूं सूजे होंठो के साथ अपनी तस्ीवर दिखाते हुए उसने सोशल मीडिया पर इस तरह संभावित एलर्जी को लेकर दूसरों को भी सचेत किया है। उन्होंने कहा ‘ प्लीज क्वीन कलेक्शन कवरगर्ल लिपस्टिक को लेकर सचेत रहें। इस सप्ताह लिपस्टिक खरीदी और बुरी तरह से सूजे हुए होंठो के साथ मेरी नींद खुली। मुझे तुरंत इमर्जेंसी रूम जाना पड़ा। मैं नींद में ही मर भी सकती थी।’

अपने इस पोस्ट के साथ लिली ने खुद की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की जिसमें वह हॉस्पिटल के बिस्तर पर दुखी लेटी है और अपने सूजे हुए होंठ दिखा रही है। इस पोस्ट को अब तक 56 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि कैसे यह हुआ या लिपस्टिक ही निश्चित रूप से इस स्थिति का कारण बना। जो कंपनी इस प्रोडक्ट का उत्पादन करती है वह अपने प्रोडक्ट का प्रोटेक्शन करते नजर आई।

कवरगर्ल कम्युनिकेशंस की लॉरा ब्रिंकर ने कहा ‘जैसे ही हमें इस महिला के बारे में पता चला जो कि निश्चित रूप से लिपस्टिक के उपयोग से नहीं हुआ है, हमने उससे संपर्क किया और जानना कि क्या हुआ और हम कैसे मदद कर सकते हैं।’

लॉरा ने कहा ‘हमें यह जानकर खुशी है कि वह ठीक है और हम उसके रिस्पॉन्स का इंतजार कर रहे है। कवरगर्ल में हम लोगों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते हैं जो हमारे ब्रांड का उपयोग करते हैं और हमारी टॉप प्रायोरिटी है। हमारे सभी प्रोडक्ट्स सुरक्षित और प्रभावी है या नहीं, यह जांचने के लिए हम व्यापक परीक्षण करते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सामग्री के आधार पर लिपस्टिक वास्तव में सुरक्षित है। कॉस्मेटिक केमिस्ट रैंडी कहते हैं ‘सामग्री की सूची में ऐसा कुछ नहीं है जिससे इस नतीजे पर पहुंचा जाए कि लिपस्टिक के लिए यह गलत सामग्री है। कवरगर्ल एक प्रमुख ब्रांड है और मुझे यकीन है कि वे अपने सारे रॉ मटेरियल का सही तरीके से यूज करते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए कुछ खुश्बू एलर्जिक हो सकती है लेकिन यह अधिकांश कस्टमर के साथ ऐसा नहीं है।

लिली ने लिया’सूजन थोड़ी कम हुई है और मैं स्टेरॉइड्स से आराम कर रही हूं। प्लीज प्रोडक्ट्स का यूजन करने से पहले उसकी अच्छी रिसर्च कर लें।’

Related Posts