July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

लॉयल्टी टेस्ट में खरा उतरा ब्वॉयफ्रेंड लेकिन सर पकड़ बैठ गयी लड़की 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
क्या आपको एमटीवी पर आने वाला टीवी शो इमोशनल अत्याचार याद है। वहीं शो, जिसमें गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड चोरी-छुपे एक दूसरे की लॉयल्टी चेक करवाते थे।

इसी तरह का एक शो विदेश में भी खूब फेमस हो रहा है। इस शो में भी लड़का-लड़की अपने पार्टनर की लॉयल्टी चेक करवाते है। इसी शो का एक वीडियो टू कैच ए चीटर नाम की वेबसाइट ने यूट्यूब पर अलपोड किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड का लॉयल्टी चेक कर ने के लिए उसके पास पोर्न स्टार को भेजती है। पोर्न स्टार लड़के को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करती है। उसे किस करने की कोशिश करती है। उसका पीछा करती है, लेकिन लड़का अपने इरादे से टस से मस नहीं होता। लड़का उसे खुद से दूर रहने को कहता है। वो वहां से भागकर चला जाता है। ये सब देखकर लड़की बेहद खुश हो जाती है और अप ने ब्वॉयफ्रेंड को फोन कर उसे पूरी बात बताती है। उसे लगता है कि उसका पार्टनर भी खुश होगा, लेकिन कहानी पूरी बदल जाती है। लड़का इस टेस्ट के बारे में सुनकर नाराज हो जाता है और लड़की से ब्रेकअफ कर लेता है। ये सब सुनकर लड़की सन्न रह जाती है।

Related Posts