July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

गलती से भी शहद को ना मिलाये इनके साथ वरना बन जायेगी जहर

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

युर्वेद में भी शहद के सेवन के कुछ न‍ियम है, अगर शहद को इन नियमों के अनसुार रोजाना सही तरीके से सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई तरह के फायदे होते है।

लेकिन गलत तरीके से शहद का सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। इसल‍िए आज इस आर्टिकल में हम आपको शहद को खाने के आयुर्वेदिक न‍ियमों के बारे में बता रहे हैं कैसे और कब शहद को खाना चाहिए और किन चीजों के साथ शहद को मिलाकर खाना जहर बन सकता है।

शहद की तासीर आयुर्वेद में गर्म बताई गई हैं, इसल‍िए इसे गर्म नहीं करना चाह‍िए। शहद का सेवन उस वक़्त नहीं किया जाना चाहिए जब आप गर्म वातावरण में काम कर रहे है या जहां आप अधिक गर्मी के संपर्क में है।

इन चीजों के साथ न मिलाएं – शहद को बारिश के पानी में, गर्म और मसालेदार भोजन के साथ कभी नहीं मिलाया जाना चाहिए। – शहद को फर्मेन्टेड पेय पदार्थ जैसे व्हिस्की, रम, ब्रांडी, घी और सरसों जैसे पेय पदार्थ के साथ नहीं मिलाना चाहिए। – शहद की तासीर गर्म होती हे इसीलिए इसे अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए | – चाय, कॉफी में शहद का उपयोग नहीं करना चाहिए। – मांस, मछली के साथ शहद का सेवन जहर के समान है। – घी, तेल, मक्खन में शहद जहर के समान है। – चीनी के साथ शहद मिलाना अमृत में विष मिलाने के समान है।
मात्रा का भी रखें ध्‍यान शहद का सेवन सबसे अच्छा तब होता है जब ये खाने की तुलना में गर्म चाय या दूध के साथ पिया जाता है। जब आप शहद खाते है तो ये कुछ समय के लिए मुंह में रखे और तुरंत इसे निगले नही। आयुर्वेद के अनुसार शहद दिन के दौरान 30-35 ग्राम और रात में 25-30 ग्राम लेना चाहिए। एक साथ अधिक मात्रा में शहद न लें। ऐसा करना नुकसानदायक होता है। शहद दिन में दो या तीन बार एक चम्मच लें।

Related Posts