June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

पके हुए भोजन में ऊपर डालते हैं नमक, तैयार रहें गंभीर नुकसान के लिए 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :  

पने ऐसे कई लोगों को अपने आसपास देखा होगा जो भोजन में नमक कम लगने पर ऊपर से  कच्चा नमक डालकर खाते हैं। हो सकता है कि आपने भी कई बार ऐसा किया हो। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो नमक से जुड़ी कुछ बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए। आइए, जानते हैं नमक से जुड़ी 4 जरूरी बातें –

1 अगर आप पके हुए खाने में ऊपर से नमक मिलाते है, तो ऐसा करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि कच्चे नमक का सेवन सेहत के हानिकारक हो सकता है।
2 अगर आपको लगता है कि नमक का अधिक सेवन नुकसानदायक है, तो आपको ये भी मालूम होना चाहिए कि नमक का कम सेवन भी सेहत की कई परेशानियां खड़ी कर सकता है।
3 ऐसा माना जाता है कि ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर, मोटापा, अस्थमा जैसी बीमारियां होने की आशंका बढ़ती है। वही कम नमक खाने से दिल और किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ता है।
4 जानकारों के अनुसार एक दिन में सिर्फ 2 छोटे चम्मच नमक का सेवन काफी रहता है। अगर किसी को ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उनके लिए आधा चम्मच नमक लेना ही काफी है।

Related Posts