July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

6 महीने का फ्री हॉलीडे? बस खुश करिये इनके गर्लफ्रेंड को

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

से 6 महीने के लिए कैरेबियन आयलैंड का हॉलीडे पैकेज देगा। इस शख्स का नाम जैरेमी ट्रॉनेट है जो ग्रैनेडाइज के यूनियन आईलैंड में काइट सर्फिंग सेंटर चलाता है।

दरअसल जैरेमी की प्रेमिका जोई एक चट्टान पर से गहरी खाई में गिर गई थी जिसके बाद उसके हिप में फ्रैक्चर हो गया था। हादसे के बाद से ही जोई बिस्तर पर है और उसे लगातार फिजियोथेरेपी की जरूरत है।

अपनी गर्लफ्रेंड को इस हाल में देखकर दुखी हो चुके जैरेमी ने अब सोशल मीडिया में यह मैसेज दिया है कि उसकी गर्लफ्रेंड काफी दुखी है और जो भी उसकी गर्लफ्रेंड को फिर से चलने में मदद कर उसे खुश कर देगा उसे वह कैरेबियन ट्रीप का पूरा खर्च देने के साथ ही काइट सर्फिंग भी सिखाएगा।

जोई को ठीक होने के लिए 6 महीने तक लगातार फिजियोथेरेपी की जरूरत है। जैरेमी का यह संदेश जल्दी ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसके बाद इसे इंटरनेशल मीडिया ने भी जगह दी है।

Related Posts