July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

यहां के लड़कियां अपने आप बन जाती है लड़का 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

रअसल इस गांव में एक अजीब बीमारी है, जिसकी वजह से यहां के लड़कियां अपने आप लड़का बन जाती हैं। हैरान मत होइए ये बिल्कुल सच है। इस कैरेबियाई देश में 12 साल की उम्र में लड़कियां अपने आप लड़का बन जाती हैं। ला सेलिनास गांव के लोग इस लाइलाज बीमारी से परेशान है

उसके शरीर में लिंग और अंडकोश विकसित होने लगते हैं। यहां के लोग ऐसे बच्चों को घृणा की दृष्टि से देखते हैं। उन्हें समाज से हीन दृष्टि से देखा जाता है।
यहां ऐसे बच्चों को ‘ग्वेदोचे’ के नाम से जानते हैं, जिसका मतलब वैसा ही होता है जैसा हमारे यहां किन्नरों के लिए ‘हिजड़ा’ शब्द इस्तेमाल किया जाता है। इस बायोलॉजिकल डिसऑर्डर को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ के नाम से जानते हैं।
ये दुर्लभ बीमारी यहां के 90 में से किसी एक बच्चों को होती है। ऐसे बच्चों में हार्मोनल एंजाइम की कमी के चलते वो बिना किसी सेक्स ऑर्गन के पैदा होते हैं। ऐसे बच्चों के भीतर सेक्स ऑर्गेन प्यूबर्टी के समय विकसीत होने लगता है। हॉर्मोन के चलते उनके शरीर में लिंग विकसित होना शुरू हो जाता है और वो एक मर्द की तरह दिखने लगते हैं। जो लड़की के तौर पर पैदा हुआ होता है अचानक उसके शरीर में लिंग बनने लगते हैं, उसकी आवाज भारी होने लगती है। उसके शरीर में बदलाव आने लगता है। इस बीमारी से जूझ रहे बच्चे समाज से कट जाते हैं। लोग उन्हें घृणा की दृष्टि से देखने लगते है।

Related Posts