July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

91 साल की वृद्धा के प्यार में कोर्ट के चक्कर काट रहा 23 साल का लड़का 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

र्जेंटीना में माउरिसियो ओसौला नाम के 23 वर्षीय लड़के ने 91 साल की योलांदा टारेज से शादी की। दोनों के बीच मोहब्बत हुई और इसके बाद साल 2015 में इन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे को अपना बना लिया। लेकिन शादी के 24 दिन बाद ही योलांदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

दोनों रियो डि जेनेरियो में अपना हनीमून मना रहे थे जब योलांदा क मौत हुई। उनकी मौत के बाद माउरिसियो ने पेंशन के लिए आवेदन किया लेकिन उनके पेंशन पर मुश्किलों का साया मंडरा रहा है। अधिकारियों ने माउरिसियो पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने योलांदा से केवल अपने फायदा के लिए शादी की। अधिकारियों के इस रवैये के कारण उन्होंने फैसला किया है कि वो इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। 

 माउरिसियो ने कहा कि योलांदा से उनकी मोहब्बत एकदम सच्ची थी। उन्होंने कहा, ‘योलांदा के जाने का गम मेरे साथ हमेशा रहेगा। मैंने उन्हें पूरे दिल से प्यार किया था। पेंशन के वक्त भी मैंने सभी जरूरी और सही दस्तावेज दिए थे।’ माउरिसियो ने कहा योलांदा भी उनसे बहुत प्यार करती थीं। 

Related Posts